नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के शनिवार को नवगछिया आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मारवाड़ी विवाह भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में की गई बैठक – की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। इसके अलावा बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा। मौके पर नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, पूर्व सांसद अनिल यादव,

पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अजीत कुमार, मुरारी लाल चिरानिया, आलोक सिंह, मुकेश राणा, प्रवेश यादव, अनूप कुमार, शंभू रजत, अशोक सिंह, धीरज सिंह, दयानंद यादव, छोटू सिंह, अभिनंदन यादव, रंजीत झा, वैदिक ललित शास्त्री मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *