नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल बेमिसाल ने वन नेशन वन लीडर का कीर्तिमान स्थापित करते हुए गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। इस संदर्भ में 14 जून तक सभी मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न स्तर के कार्यक्रम होने हैं। इसकी समीक्षा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि, पूरी पार्टी सभी कार्यक्रमों में सहयोग कर सफल करेगी। सात जून को भागलपुर हवाई अड्डा के प्रागंण में केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार नीतिन गडकरी का गरीब कल्याण जनसभा होना है। इसमें नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा से 2000 और बिहपुर विधानसभा से 3000 कार्यकर्ता अपने संसाधन से जायेंगे।

बैठक में गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम प्रभारी सह विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र जी, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, आलोक सिंह, राजेश यादव, विजय चौधरी, पुलकित सिंह, पूनम चौरसिया, अजय कुशवाहा, मुकेश राणा, मुरारी चिरानियां आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *