नवगछिया : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर खादी भंडार नवगछिया में अंग कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कवि सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी कवियों ने कविता के रस से सभी श्रोताओं का रसास्वादन कराया. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को भी कविता के माध्यम से अंग कवियों ने उतारा इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश आत्मविश्वास, मुख्य अतिथि डॉ अवध बिहारी आचार्य, विशिष्ट अतिथि साथी सुरेश, महेंद्र, मंच संचालन कवि श्रवण बिहारी ने किया.

Whatsapp group Join

इस कवि सम्मेलन में जो कवि उपस्थित हुए उसमें हीरा प्रसाद हरेंद्र, श्याम नारायण तूफान, ब्रह्मदेव ब्रह्म, साथी इंद्रदेव, प्रभास चंद्र मतवाला, महेंद्र प्रसाद निशाकर, डॉक्टर विलक्षण विभूति ,कपिल देव कृपाला, श्रीमती मीरा झा, कवित्री शबनम देवी, योगेंद्र कर्म योगी, बैरिस्टर प्रसाद सिंह, भोला कुमार, मनोज कुमार माही, विनय कुमार दर्शन, मधुर मिलन, त्रिलोकीनाथ दिवाकर ,राजेंद्र प्रसाद मंडल, स्पोर्टचार्य, रामानंद गुप्ता आदि कवियों ने भाग लिया.

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, विधान पार्षद डॉ एन के यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अनंत साहू, जिला महामंत्री राकेश कुमार चौधरी क्षेत्रीय प्रभारी प्रदुमन श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र शर्मा, नितेश यादव, विधानसभा प्रभारी महंत नवल किशोर दास आदि अन्य भी थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *