नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना में हर शनिवार को होने वाले सप्ताहिक भूमि विवाद की बैठक में सीओ विश्वास आनंद और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण द्वारा की जा रही सुनवाई के दौरान एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ दिलीप कुमार पहुंचे और भूमि विवाद के कई मामलों की समीक्षा की।
Total Downloads: 83
एसडीओ, एसडीपीओ ने हर शनिवार को होने वाले मामलों की कार्रवाई का रजिस्टर में अंकित करने को कहा ताकि अगले शनिवार को भूमि विवाद की बैठक में फिर उस पर सुनवाई हो सके।
एसडीपीओ ने कहा कि जो लोग बैठक में सुनवाई के बाद शनिवार को होनेवाली अगली बैठक में नहीं आए उसके फोन कर बुलाया जाए और तत्काल उसका समाधान किया जाए। जिलाधिकारी के आदेश पर महदत्तपुर के पुष्प पुष्पम देवी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की बात का निर्णय बैठक में लिया गया।

