नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह मौजूद थे. वहीं इस बैठक में अनुमंडल के सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष ने भाग लिया. बैठक में एसडीओ ने हर शनिवार पूरे अनुमंडल के सभी अंचल में सीओ एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में भूमि विवाद के मामले को सुलझाने को लेकर होने वाले जनता दरबार के विषय में समीक्षा की.
इस दौरान उन्होंने सभी सीओ से अब तक कितने भूमि विवाद के मामले जनता दरबार मे आए हैं और कितने मामलों का निष्पादन किया गया. इस संबंध में भी उन्होंने सभी सीओ से जानकारी ली. बैठक के दौरान उन्होंने जनता दरबार मे आने वाले सभी जमीन विवाद मामले के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने सभी सीओ व थानाध्यक्ष को नियमित रूप से भूमि विवाद के मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया है.



