नवगछिया :भैंस को नहलाने के दौरान एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना गोपालपुर प्रखंड के बुद्धूचक स्थित फुलकिया दियारा की है। मरने वाले की पहचान घोघा के शंकरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (28), पिता सदानंद यादव के रूप में हुई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद अन्य पशुपालकों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला। इधर, सूचना पर गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

धर्मेंद्र के पिता सदानंद यादव ने पुलिस को बताया कि बेटा फुलकिया दियारा में मवेशियों के साथ बासा पर रहता था। दियारा में गांव के अन्य पशुपालक भी बासा बनाकर रहते हैं। धर्मेंद्र अपनी भैंसों को नहलाने के बाद नदी से बाहर आ रहा था।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की तेज धार में बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *