नारायणपुर । प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर ग्यारह नंबर की गोपाल शरण कुमर की बेटी प्रीति कुमारी दारोगा बन गई हैं। प्रीति ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा गांव से हासिल कर मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। फिर इंटरस्तरीय शिक्षा साइंस से एसएम कॉलेज भागलपुर से प्रथम श्रेणी से कर बीटेक एमआईटी पटना से किया।

इंजीनियरिंग करने की इच्छा थी लेकिन गांव में पुलिस की रणनीति को देख दारोगा की परीक्षा बैठी और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। प्रीति के पिता गोपाल शरण कुमर किसान और माता आंगनबाड़ी सेविका हैं।

सफल होने पर जिला परिषद सदस्य उषा मिश्रा, प्रमुख रिंकु यादव ,उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, अधिवक्ता नवनीत कुमार, कांग्रेसी नेता छेदी सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *