नारायणपुर । प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन सोमवार को हुआ। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार और सत्यभामा योग प्राकृतिक एक्यूप्रेशर सेंटर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व और आम जीवन में योग की प्रासंगिकता के विषय पर चर्चा की। स्वागत व्याख्यान ट्रस्ट के सचिव डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने किया जबकि विषय प्रवेश बिहार नेचुरोपैथी योग सर्विस एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य डॉ. उमेश कुमार उषाकर ने किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और योग प्रशिक्षक की टोली भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास बिहार के विभिन्न जिलों से आए 10 योग प्रशिक्षकों ने मंच पर कराया। 3000 से अधिक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों के ने 7:00 प्रातः से 7:45 तक योगाभ्यास किया।

बाल योग प्रशिक्षक सुकृति नंदा ने योग नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, विभिन्न महाविद्यालय के विद्वानों, प्रोफेसर, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के जुड़े हुए कई वरीय पदाधिकारी सहित डॉ. केके सिंह और भागलपुर, बांका, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना जिले से आए योग प्रशिक्षकों ने आयोजन में चार चांद लगाया। इस दौरान रिटायर्ड प्रोफेसर अरविंद कुमार झा, बृजेश मिश्रा, प्रोफेसर अजीत कुमार, बबलू सिंह, अनिल कुमार झा, चंदन कुमार, बृजेश कुमार, सौरभ कुमार, नेहा कुमारी, डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी, नवनीत कुमार, अंकित कुमार, मृत्युंजय कुमार झा, विपिन कुमार झा, प्रसन्न कुमार, हिमांशु मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *