नारायणपुर : प्रखंड की भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, अमृतसर, गोरखपुर, देवरिया, झारखंड व बिहार के जिलों से आए हुए महिला और पुरुष पहलवान अपना दम दिखा रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

मौके पर सचिव नित्यानंद झा, पंचायत समिति सदस्य बम शंकर शाह, कोषाध्यक्ष संजय झा, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश चंद्र झा, मुखिया प्रतिनिधि प्रसून कुमार मिश्रा, विभास झा, मेला समिति के संयोजक किशोर झा, पप्पू झा, नवनीत झा, कार्तिक कुमार मेला समिति एवं मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्य हजारों की संख्या दर्शक इस खेल का आनंद ले रहे थे। महिला में दिल्ली की नूतन और पुरुष में चंदौली और नाथनगर के पहलवान ने जीत दर्ज की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *