नवगछिया । सीमावर्ती जिलों सहित कई प्रखंडों को जिला से जोड़नेवाली मंकदपुर चौक से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क ओवरब्रिज निर्माण के कारण काफी जर्जर हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 349
इस कारण पैदल और दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए नवगछिया नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी ने सड़क मरम्मत कार्य के लिए सकारात्मक प्रयास की बात कही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
