नवगछिया में 6 मई को मक्का कारोबारी से 10.10 लाख रुपए की लूट हुई थी। लूटपाट करने वाले एक अपराधी पप्पू मंडल की गिरफ्तारी हुई है। इसने पुलिस को वारदात की कहानी सारी बताई है। इसने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए 3 दोस्तों का सहारा लिया था।
Total Downloads: 160
2 दिन रेकी करने के बाद प्लानिंग बनाई थी। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। मामले की जानकारी गुरुवार को नवगछिया SDPO ओमप्रकाश ने दी है।

6 मई को 4 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था

SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि 6 मई को 2 बाइक सवार 4 बदमाशों ने मक्का व्यापारी को लूटा था। सभी बदमाशों गमछा और हेलमेट से अपना चेहरा ढंका था। घटना के बाद सभी अपराधी नवगछिया की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक अपराधी पप्पू मंडल की पहचान हुई।
पुलिसिया पूछताछ में पप्पू मंडल ने अपने साथियों के नाम भी बताए। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार पप्पू मंडल के पास से पुलिस ने घटना में शामिल एक कट्टा, 35 हजार रुपए सहित अन्य सामान भी बरामद किए है।
किसान को रुपए देने जा रहे थे दोनों भाई
दरअसल, नवगछिया के NH-31 पर गुदरिया स्थान के पास मक्का व्यापारी को लूटा था। पीड़ित कारोबारी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह, दोनों पटना निवासी हैं। दोनों भाई नवगछिया जीरोमाइल पर किराए के रूम में फरवरी से रह रहे हैं।
5 साल से ये दोनों भाई मक्का के सीजन पर नवगछिया क्षेत्र में मक्का की खरीद करते रहे हैं। बताया गया कि किसानों को मक्का मूल्य देने के लिए व्यापारी अपने पास 10 लाख 10 हजार रुपए रखे हुए थे। सुबह 9:30 बजे दोनों भाई बाइक से किसानों को रुपए देने संतोष धर्मकांटा जा रहे थे।
इसी बीच गुदरिया स्थान के पास 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने गन प्वाइंट पर वारदात को अंजाम दिया था।
