नारायणपुर। भवानीपुर थाना पुलिस ने विभिन्न अदालतों से जारी तीन गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस ने नवगछिया न्यायालय के जेएम-2 अनुपम शिवम द्वारा जारी जीआर संख्या 517/10 के एनबीडब्ल्यू वारंटी ललन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। वह रामप्रकाश सिंह के पुत्र हैं और नगरपारा, भवानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

इसी तरह भागलपुर न्यायालय के जेएम-1 अंबुज कुमार दुबे द्वारा जारी जीआर संख्या 4107/24 के एनबीडब्ल्यू वारंटी मनोज सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह मसूदन प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और नगरपारा के रहने वाले हैं।

वहीं, नवगछिया न्यायालय के डीएएसजे-3 द्वारा जारी जीआर संख्या 92/15 के एनबीडब्ल्यू वारंटी श्याम राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह जोगी राम के पुत्र हैं और भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *