बिहपुर । प्रखंड अंतर्गत मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 22 से शुरू हो रहे श्रावणी मेला की तैयारी कमेटी व ग्रामीणों द्वारा जोरशोर से की जा रही है। वहीं गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला एसपी पूरण झा मंदिर पहुंचे। एसपी ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय और कोषाध्यक्ष विमल शर्मा आदि के साथ मंदिर श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

Whatsapp group Join

एसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में के सड़क के दोनों ओर सटाकर दुकान लगा दिए जाने दमकल और एंबुलेंस जाना दूभर हो जाता है। सड़क के दोनों ओर दुकानों को दूर लगाने को कहा गया है।

वहीं मेला के दौरान विधि व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण को लेकर मेला कमेटी को बैरिकेडिंग कराने व स्वंयसेवकों लगाने को लेकर निर्देश दिया गया। वहीं ग्रामीण गोपाल चौधरी ने बताया कि यहां श्रावणी मेला का उद्घाटन 21 को अपराह्न चार बजे मंदिर परिसर में होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet