नवगछिया : आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया ईकाई के छात्रा इकाई के द्वारा मदन अहिल्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मदन अहिल्या महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर सुदामा यादव उपस्थित थी. कार्यक्रम का उद्घाटन विधिगत रूप से प्रभारी प्रधानाचार्य ने किया.
Total Downloads: 385
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही कि सभी छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी वहीं मौके पर महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर एवं छात्राएं उपस्थित थीं.

मौके पे अभाविप के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य अनुज चौरसिया, अभाविप से महाविद्यालय अध्यक्ष अंजलि कुमारी, महाविद्यालय छात्रसंघअध्यक्ष लवली कुमारी, उपाअध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, स्मृति कुमारी एवं गजाधर भगत महाविद्यालय छात्रसंघअध्यक्ष सौरव कुमार, अभाविप कार्यकर्ता सुजीत सिंह चौहान मौजूद थे.

