दो महीने से जलजमाव झेल रहे पकड़ा टोला के लोग, सड़क काटने पहुंचीं महिलाएं
बांस के पुल से आने-जाने को मजबूर हैं ग्रामीण, बच्चे के पानी में गिरने के बाद महिलाओं ने जताया आक्रोश
Total Downloads: 383
नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के पकड़ा टोला में पिछले दो महीने से जलजमाव की समस्या से परेशान महिलाएं शनिवार को सड़क काटने पहुंच गईं। यह सड़क अजमाबाद के पास एनएच-31 से जुड़ती है। महिलाओं के सड़क काटने पहुंचने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज महिलाओं ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
दो महीने से घरों में भरा है पानी

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पिछले दो महीने से उनके घरों में पानी भरा हुआ है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी इलाके में जलजमाव की समस्या दूर नहीं हुई है। घरों से बाहर निकलने और जरूरी काम से आने-जाने के लिए लोगों को बांस के पुल का सहारा लेना पड़ता है। इस कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बांस के पुल से गुजरने के दौरान पानी में गिरा बच्चा
महिलाओं ने बताया कि बांस के पुल से गुजरने के दौरान एक बच्चा पानी में गिरकर डूबने लगा था। काफी मशक्कत के बाद उसे बचाया जा सका। इस घटना के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। महिलाओं का कहना है कि जलजमाव के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने और बच्चे के साथ हुई घटना से नाराज होकर वे सड़क काटने पहुंचीं।
अनुमति मिलते ही शुरू होगा काम
मामले में रंगरा के एसडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि अनुमति मिलते ही जल्द काम शुरू कराया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद अब स्थानीय लोगों को जलनिकासी की समस्या के समाधान का इंतजार है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें जलजमाव और असुरक्षित रास्ते से राहत मिल सके।
