नवगछिया : कोसी और गंगा के जलस्तर में वृदि्ध जारी है। रविवार को रंगरा प्रखंड के मदरौनी गांव के 400 से अधिक लोगों के घरों में कोसी का पानी घुस गया। वहीं मदरौनी पंचायत के हजारों एकड़ में लगी फसल भी डूब गई है।

गांव में पानी घुसने से लोग छोटी नाव या फिर टीन के चदरे से बनी नाव से आवागमन कर रहे हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से नाव और राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। मुखिया का कहना है कि मदरौनी के पास आठ वर्ष कटाव में रिंग बांध ध्वस्त हो गया था। जो अब तक नहीं बना है।

इसी कारण हर साल मदरौनी, सहोड़ा, बनिया, सधुआ चापर पंचायत में पानी घुस जाता है। चारों पंचायतें बाढ़ के समय टापू बन जाती हैं। लोग घरों में मचान बनाकर या ऊंचे स्थानों पर रह रहे हैं। रोजमर्रा का सामान भी नहीं ला पा रहे हैं। रंगरा के सीओ आशीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा गया था। इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *