नारायणपुर : सिंहपुर पूरब पंचायत के मधुरापुर बाजार में शुक्रवार की शाम आठ बजे एक रेडिमेड दुकान में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारी को दूरभाष पर अग्निकांड की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे दमकल एवं मोटर की मदद से घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षकर्मियों ने बताया की नारायणपुर के शाहपुर निवासी लक्ष्मण लाल गुप्ता के पुत्र मिथुन कुमार गुप्ता मधुरापुर बाजार में रेडीमेड कपड़ा की दुकान है। वह दुकान बंदकर घर के लिए निकल गया था।

घर पहुंचने के दौरान मालिक द्वारा फोन की माध्यम से दुकान में आग लगने की सूचना दी गई। मैं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम व स्थानीय ग्रामीण साथ दमकल दलबल पहुंच चुकी थी । दमकल कर्मी के सहयोग से मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख की ढेर में तब्दील हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता ना चल सका है। अग्नीकांड घटना को लेकर नारायणपुर प्रभारी सह आपदा पदाधिकारी एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव छानबीन में जुटे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *