इस्माइलपुर प्रखंड के जयमंगल टोला स्थित मध्य विद्यालय जयमंगल टोला में मंगलवार को मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर मचाना शुरू कर दिया, इसकी जानकारी अभिभावकों को मिली। अभिभावकों ने इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से किया।

हंगामा कर रहे बच्चे अनिकेत भारती, छोटू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, आदित्य कुमार, राम सागर कुमार, गुलशन कुमार, विकास कुमार, मिथुन कुमार, गगन कुमार, निशा कुमारी, दिव्या कुमारी, स्नेहा कुमारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के लापरवाही के कारण कीड़ा वाला खाना खिलाया जा रहा है। ठीक ढंग से पढ़ाई भी नहीं होती है।

घटना की खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल पहुंचे और स्थिति कि जानकारी ली। इसके बाद वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और एमडीएम प्रभारी से वार्ता कर एचएम पर कार्रवाई कर स्कूल की व्यवस्था को ठीक करने कहा। बीईओ दिनेश प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *