बिहपुर : मध्य विद्यालय अमरपुर में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक भवानी कुमारी व प्राथमिक विद्यालय महादलित टोला अमरपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी बिंदु ने बिहपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 389
आवेदन में बताया गया की मवि अमरपुर व प्राथमिक विद्यालय महादलित टोला अमरपुर में शाम सात बजे के बाद असामाजिक युवक जुट जाते हैं और नशा का सेवन करते हैं। आये दिन विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
