नवगछिया । मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इस्माईलपुर के बीडीओ अनिल कुमार ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय इस्माईलपुर का औचक निरीक्षण किया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 161
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्याह्न भोजन में अनियमितता, अभिलेखों का संधारण नियमानुसार नहीं पाये जाने और छात्र-छात्राओं को खुले में प्रसाधन हेतु विवश किये जाने और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का पूरी तरह से अभाव
पाये जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर को उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव रविदास को निलंबित करने की अनुशंसा की थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव रविदास को निलंबित कर उनका मुख्यालय बीआरसी सबौर कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
