बिहपुर। प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बुधवार की रात मध्य विद्यालय झंडापुर का करीब 50 फीट लंबी चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। जिस कारण महेंद्र साह की एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और एक बाछी मर गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव नयन ने बताया चहारदीवारी गिरने की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य को दी गई है।
बता दें की लगातार हो रही बारिश के कारण गड्डे से सटे घरों में पानी घुस गया है एवं जगह -जगह जल जमाव हो गया। लोगों का जीवन नारकीय हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
