नवगछिया : मध्य विद्यालय नवटोलिया में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय की जमीन खरीदने हेतु तीन लाख पचास हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी। इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी। विद्यालय के शिक्षकों ने बीआरसी गोपालपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार उक्त राशि के लिये फरवरी माह में ग्रामीणों और प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार राम के बीच लिखित समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार वैशाख पूर्णिमा को प्रधानाध्यापक को एकमुश्त राशि विद्यालय की जमीन खरीदने हेतु भुगतान करना था, लेकिन प्रधानाध्यापक ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह विद्यालय के कार्यपालय में ताला जड़ दिया। शिक्षक-शिक्षिकाएं बाहर खड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रधानाध्यापक अपनी पत्नी और बच्चों के संग विद्यालय पहुंचे थे। परिवार के संग विद्यालय पहुंचना समझ से परे है।

ग्रामीण नवीन कुमार, सुशील मंडल, निरंजन मंडल, नारद मंडल, संजय मंडल वगैरह ने बताया कि गंगा के कटाव से विस्थापित होकर हमलोग नवटोलिया में वर्ष 2012 में बसे और विद्यालय के लिए चार कट्ठा जमीन खरीद कर विद्यालय का भवन सरकारी राशि से बना और विद्यालय के बचत खाते मे तीन लाख पचास हजार रुपये जमीन खरीदने हेतु जमा हुआ। विद्यालय के बगल में जमीन बिक्री किये जाने पर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक से उक्त राशि की की, जिसे लेकर पंचायत में प्रधानाध्यापक ने वैशाख पूर्णिमा में एकमुश्त राशि देने का पंचनामा बनाया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार राम ने बताया कि इस प्रकार की कोई बात नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा बेवजह दवाब बना कर अवैध रूप से नाजायज राशि की मांग की जा रही है। इस संबंध में गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन मैंने वार्ड सदस्य के खिलाफ दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा गोपालपुर थाना में गलत आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर पूरे मामले से थानाध्यक्ष को आवेदन कराया। गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार जांच की जा रही है।

डीपीओ नितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है जो विद्यालय जाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *