खरीक: नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर अंचल अमीन के खाते से चार लाख की जालसाजी होने के मामले की प्राथमिकी घटना के 14 दिन बाद दर्ज कर ली गयी है. मालूम हो कि खरीक अंचल अमीन प्रमोद कुमार का एटीएम हेरा फेरी कर नवगछिया बस स्टैंड के समीप साइबर अपराध कर्मी ने अंचल अमीन के एटीएम को अपने कब्जे में लेकर अंचल अमीन के बैंक खाते से ₹400000 से अधिक की रकम निकासी कर ली . घटना बीते माह 21 अक्टूबर को घटित हुआ. रकम निकासी की सूचना होने पर अंचल अमीन ने नवगछिया थाना अध्यक्ष को साइबर अपराध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.

थानाध्यक्ष अंचल अमीन को टालमटोल कर प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार करता रहा थानाध्यक्ष ने समझाया की चौकी अंचल अमीन का बैंक खाता सूर्यगढ़ा लखीसराय में है इसलिए प्राथमिकी लखीसराय में दर्ज होगी. इस संदर्भ में खरीक अंचलाधिकारी ने नवगछिया एसडीपीओ को लिखित पत्राचार किया कि घटना नवगछिया थाना क्षेत्र में घटित हुई इसलिए थानाध्यक्ष को अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. ताकि अंचल अमीन के बैंक खाते से अवैध की गई निकासी बरामद हो सके.

नवगछिया थाना अध्यक्ष ने खरीक अंचलाधिकारी को स्पष्ट तौर पर कह दिया कि किसी भी हालत में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी. घटना के 13 दिन बाद अंचल अमीन नवगछिया पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी फरियाद की और प्राथमिकी दर्ज नहीं लेने की बात बतायी. तब जाकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी. अंचल अमीन ने कहा है कि अगर समय से प्राथमिकी दर्ज कर ली जाती तो जाल साज के गिरफ्तार होने की संभावना प्रबल होती. अंचल अमीन ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से रकम बरामदगी की गुहार लगाई है. इधर नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *