नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार के दोपहर को मजदूर की मजदूरी भुगतान को लेकर हुए विवाद में पीआरएस व डाटा ऑपरेटर में हाथापाई हो गयी, जिससे अफरातफरी मच गई। मामला गोपालपुर थाना पहुंचा। डुमरिया चपरघट पंचायत के पोखरिया निवासी श्याम कुमार व पवन कुमार सिंह ने अपने अपने खेतों में एक-एक यूनिट पौधरोपण किया था।

दोनों ग्रामीणों का कहना था कि हमारे खाते में राशि नहीं भेजकर दूसरे ग्रामीणों के खाते में राशि भेजी जा रही है। पीआरएस गोपाल कुमार से भुगतान की जानकारी मांगने पर उन्होंने डाटा ऑपरेटर से आधार कार्ड की जांच करवाने को कहा। इसी दौरान पीआरएस गोपाल कुमार और डाटा ऑपरेटर से बातों ही बातों में विवाद होने लगा जिससे मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।

वहां मौजूद कनीय अभियंता ई राकेश सिंह व सैदपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। परन्तु पीआरएस थाना में आवेदन देने चले गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *