नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने एक मनिहारी दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मधुरापुर काली मंदिर के पास की बताई जा रही है। घायल दुकानदार की पहचान बलाहा निवासी विपिन पंडित के रूप में हुई है।

पीड़ित विपिन पंडित ने बताया कि मधुरापुर गांव के कुछ युवकों ने उनकी दुकान के सामने पानी की बोतल फेंकी थी। दुकान के स्टाफ द्वारा बोतल हटाए जाने के बाद युवकों ने दोबारा बोतल फेंकी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विवाद बढ़ता देख जब विपिन पंडित बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपित युवकों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायल विपिन पंडित को तुरंत नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और मामले की जानकारी ली।

इस संबंध में भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *