बिहपुर : महादलित सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को अमरपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में बैठक हुई। बैठक की शुआतआत में संत रविदास और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसमें जिले के सभी 16 प्रखंडों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश रमण न संचालन अजय रविदास ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
बताया गया कि महासम्मेलन का उद्देश्य समाज में धर्मांतरण रोकना, व्यापार में रुचि, समाज में जन्मे सभी महापुरुषों के विचार का प्रचार प्रसार करना है। महासम्मेलन के स्थान और समय अगली बैठक में तय किया जाएगा। मौके पर उदय, देवनारायण दास, नसीब रविदास, महेश आंबेडकर, बीरेंद्र गौतम, मुकेश दास, प्रीतम, दीपक, विकास आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
