नवगछिया : युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय पटना से प्राप्त स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा संबंधी निर्देश तथा भागलपुर जिला के

समाहरणालय से प्राप्त पत्र के द्वारा चल रहे स्वच्छोत्सव के अंतर्गत 19 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत बनारसीलाल सर्राफ वणिज्य महाविद्यालय नवगछिया के स्वयंसेवकों द्वारा गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार एवं डॉ. कुमारी दीपशिखा ने स्वच्छता अभियान के बारे बताया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय दिनकर आचार्य, प्रो.रामानंद सिंह, राजेश कनोडिया, गौतम यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी ने बढ़ चढ़कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *