नवगछिया। महाशिवरात्रि को लेकर आदर्श थाना नवगछिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में बारात निकालने की अपील की। कहा किसी भी हालत में बारात में डीजे नहीं ले जायें।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
बैठक में लोगों को साइबर फ्रॉड के विषय में जानकारी दी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, शाहजहां, शिवरात्रि कमेटी के किशन साह, संतोष साह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
