नवगछिया : पसराहा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद उचक्का मौके से फरार हो गया। छीने गए मंगलसूत्र में तीन लॉकेट थे, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

Whatsapp group Join

पीड़ित महिला की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मद्यतपुर निवासी सतीश सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। मुन्नी देवी ने बताया कि वह रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां भोज में शामिल होने गई थीं।

भोज समाप्त होने के बाद मंगलवार को वह अपने परिजनों के साथ घर लौटने के लिए पसराहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थीं। इसी दौरान एक उचक्का ने उनके गले से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का तीन लॉकेट वाला सोने का मंगलसूत्र खींच लिया।

मंगलसूत्र छीनने के बाद उचक्का चलती ट्रेन से उतरकर नारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर की ओर भाग गया। जब तक महिला के परिजन उसे पकड़ पाते, तब तक वह फरार हो चुका था।

घटना के बाद मुन्नी देवी रोने लगीं और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

इस संबंध में बिहपुर रेल थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *