नवगछिया । मदन अहिल्या महिला कॉलेज में एनसीसी पदाधिकारी नहीं होने के कारण एनसीसी बंद होने के कगार पर है। एनसीसी की लक्ष्मी, शिवानी एवं कुसुम ने कहा कि महाविद्यालय में एनओ और सीटीओ एनसीसी के पदाधिकारी नहीं होने से टू गर्ल्स बिहार बटालियन ने महाविद्यालय को 45 दिनों का समय दिया है।
Total Downloads: 167
इसमें 40 दिन बीत चुके हैं परंतु सीटीओ ऑफिसर का चयन नहीं हो पाया है। इसके कारण एनसीसी बंद होने पर है। अभाविप के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि प्रधानाचार्य राजीव सिंह एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल को इस दिशा में पहल करने की सूचना अभाविप कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों ही दे दिया है
परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जो काफी दुखद है। इसका जल्द समाधान करें नहीं तो अभाविप आंदोलन को लेकर बाध्य होगा। कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी एवं एनसीसी की कोमल कुमारी ने कहा कि जल्द इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

