नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई की मदन अहिल्या महिला कॉलेज इकाई द्वारा छात्रावास को चालू कराने को लेकर और महाविद्यालय के शैक्षणिक मुद्दे को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया। अभाविप की महिला कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने बताया कि अभाविप के द्वारा सैकड़ों बार आवेदन, विश्वविद्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, कुलपति को दिया गया परंतु आजतक महाविद्यालय का छात्रावास चालू नहीं हो पाया।

कॉलेज उपाध्यक्ष आकांक्षा और सिंकु ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है जिसको लेकर बार-बार महाविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया, लेकिन आजतक पेयजल की व्यवस्था नहीं हुआ। अभाविप कार्यकर्ता दीक्षा और अनीशा ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों को बैठने के लिए शेड नहीं है।

सीनेट सदस्य अजय सिंह ने बताया कि कुलपति से मिलकर समस्या का समाधान करने का यथासंभव प्रयास करेंगे। अभाविप के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप के द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो फिर अभाविप कार्यकर्ता गुरुवार से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे।

वहीं अभाविप कार्यकर्ता विश्वास, डब्लू, केडी, राहुल ने बताया कि अगर शैक्षणिक मुद्दे का समाधान करने के लिए महाविद्यालय के प्रिंसिपल ने 60 दिन का समय लिया है अगर समय के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर पुनः अभाविप कार्यकता भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे। मौके पर जिला पार्षद विपिन मंडल, नंदनी सरकार, अजय सिंह, अनुज चौरसिया, विश्वास, केडी, डब्लू, राहुल शर्मा, दीक्षा, सिंकु, अनीशा, निक्की, नयन ब्यूटी आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *