नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी शहनाज पिता अमीन उद्दीन ने देवर मो तूफान अली पर बच्चा बच्चा को लेकर मारपीट कर जेवर छीन लेने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा कि बच्चा बच्चा में मारपीट हुआ है। महिला का इलाज के लिए भेजा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Total Downloads: 161
निजी जमीन पर जबरस्ती कब्जा करने का आरोप
नारायणपुर संवाद सूत्र-प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी कांग्रेसी नेता प्रो अयुब अली ने अवैध पर्चाधारी ने जबरस्ती झोपङी बनाने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में शिकायत किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने मामले की जांच के लिए एसआई सुरेश मंडल को भेजा है। सीओ अजय सरकार ने बताया कि वह जमीन बिहार सरकार है जिसपर भूमिहीन आवास लाभूक को पर्चा दिया है। लेकिन अभी जो जबर्दस्ती कब्जा कर रहा है वह अवैध है।बिना भूमिहीन आवास लाभूक उसको चिन्हित कर झोपङी बनाने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।पीङित कांग्रेसी नेता ने बताया कि साठ डिसमिल जमीन पुश्तैनी है जो बिहार सरकार हो गया है उसके विरूद्ध न्यायालय में टाईटल सूट चल रहा है।
बीडीओ व सीओ ने दो पंचायत का जांच किया
नारायणपुर संवाद सूत्र-प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला व शहजादपुर पंचायत में बुधवार को जिलापदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत का सभी योजना, मनरेगा, आंगनबाङी केंद्र, विद्यालय सहित अन्य का जांच किया। जिसमें कहीं गङबङी तो कहीं ठीक ठाक पाया है। बीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट को जिला भेज दिया है।

