नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। नवगछिया के अलावा सीमावर्ती कटिहार, पूर्णिया और खगड़िया की छात्राएं यहां पढ़ती हैं। महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य व तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित आवेदन देकर शिक्षक की मांग की है।

शुक्रवार को छात्र संघ की सचिव के नेतृत्व में एक टीम ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें लिखित आवेदन दिया है। वहीं मौके पर आकांक्षा ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में गणित विषय में मात्र एक ही शिक्षक हैं। जिससे गणित विषय की पढ़ाई में छात्राओं को काफी दिक्कत होती है। जबकि बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज में नामांकन लेती हैं।

मौके पर छात्र संघ की अंजली कुमारी ने कहा कि कॉलेज में विषयवार शिक्षक नहीं रहने पर छात्राएं बाहर जाकर कोचिंग, ट्यूशन पढ़ती हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां की छात्राओं के परिवार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती है। फिर भी उन्हें पढ़ाई में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय के कुलपति से लिखित आवेदन देकर शिक्षक की कमी को पूरा करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *