नवगछिया। मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन सफाई स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सीता भगत की अध्यक्षता में हरनाथ चक गांव में किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
हरनाथचक के वार्ड संख्या दो में एनएसएस कैडेटों ने घर-घर जाकर सफाई की और लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। ग्रुप लीडर काजल कुमारी, अनिता कुमारी ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर छात्रों एवं समाज के बीच स्वच्छता का संदेश दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
