प्रखंड के मिलकी गांव में सैयद दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के उर्स के दूसरे दिन दो लाख से अधिक जायरीन ने दाता की जियारत की। वहीं 146 वर्षो से लगातार खानका-ए-फरिदिया मोहब्बतिया की ओर से हो रही चादरपोशी परंपरा के तहत इस वर्ष भी दाता के उर्स के मौके पर उनके मजारशरीफ पर सोमवार को सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की नेतृत्व में चादरपोशी हुई।

इस मौके पर पर मौलाना अबू सालेह फरीदी,हाफीज व कारी आमीर आजम,कर्रार खां,रहनुमा,रोहमा,बुशम्स,हसन खां,हसन खां, इसराफिल,जफरूल थे। कमेटी के सदर मो. अजमत अली व नायब सदर मो. इरफान आलम, सचिव मो. अबुल हसन, संयुक्त सचिव अशद राही, कोषाध्यक्ष शहाबुद्दीन, उप कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी व सोहराब आदि ने बताया कि उर्स को लेकर नवगछिया एसपी व एसडीओ के संयुक्त आदेश से अनुमंडल के 19 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इधर राजद के जिला उपाध्यक्ष यतीश यादव ने बताया कि भागलपुर लोस के पूर्व सांसद बूलो मंडल मंगलवार को दोपहर दो बजे दाता की चादरपोशी करेगें।

जबकि उर्स इंतेजामिया कमेटी के नायब सदर मो.इरफान आलम ने बताया कि इस भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा मंगलवार को दाता की चादरपोशी करने के बाद उनके सौजन्य से हर साल लगने वाले वाले मेडिकल कैंप का भी उद्घाटन करेगें। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे दोनों संप्रदायों के आम जायरीनों के द्वारा दाता की चादरपोशी, नियाज फातिहा व पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी है। बिहपुर रेलवे प्लेटफार्म समेत सभी सड़कें जायरीनों की भीड़ से पटा रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *