नवगछिया : अनुमंडल ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को नवगछिया में अनुमंडल अध्यक्ष अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश सचिव दीपनारायण सिंह दीपक भी शामिल हुए। बैठक में 18 सूत्री मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में दीपनारायण नारायण सिंह दीपक ने कहा कि खनन नीति 2024 में संशोधन सहित अन्य मांगों को लेकर दो और तीन मार्च को सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा। 18 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया है। नवगछिया एसपी और एसडीओ को मांग पत्र सौंपा गया है। अनुमंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि खनन चालान को लेकर दो दिवसीय हड़ताल घोषित की गई है। जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन बंद के समर्थन में जगह-जगह नुक्कड़ के माध्यम से विरोध जताएंगे। इसके बाद भी हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

दीपनारायण सिंह ने कहा कि हमारी मांगों में वाहनों को खनिज लेकर परिचालन की सुचारू व्यवस्था की जाए, किसी कारण से चालान की अवधि समाप्त होने पर वाहनों पर जुर्माना नहीं लगे, दोषी वाहन स्वामी से जुर्माना लेकर ऑन स्पॉट गाडी को मुक्त किया जाय, उनपर केस दर्ज नहीं हो, ट्रकों को अस्थाई परमिट से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा केंद्र सरकार के आदेशानुसार सकल वाहन भार में 5 प्रतिशत अनुदान मिले, माइनिंग चालान में अंकित मात्रा को दी गई पैमाइश पर हो, जाम, नो इंट्री या गाडी में तकनीकी खराबी होने पर जुर्माना की रकम की देनदारी संबंधित अधिकारी पर हो। मिट्टी, गिट्टी, बालू लोड वाहनों की जांच का अधिकार पुलिस से वापस ली जाए। बैठक में नरेश पंडित, शैलेश यादव, अरुण कुमार सिंह, निकेत कुमार, अखिलेश यादव, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार सिंह, दरोगी सिंह, मुन्नीलाल शर्मा मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....