नवगछिया : जीबी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। समारोह का समापन प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवशंकर मंडल की अध्यक्षता में और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा के निर्देशन में हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से सात दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद प्रियंका, नेहा और शाहिदा की ओर से मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की गई और छोटू ,संचित, शुभांशु की ओर से गीत प्रस्तुत किया गया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर अभिलाषा, गुलशन और टीम ने एक नाटक का मंचन किया गया। सभी प्रतिभागियों के बीच सर्टिफिकेट और मेडल का वितरण किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
