नवगछिया  में सोमवार देर रात पति-पत्नी की मामूली विवाद में पति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात, को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी पति को ढूंढ रही है। मामला, गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा का है।

भागलपुर पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में मां-बेटे को चाकू मार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल मां और बेटे को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया। गोपालपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, लतरा गांव निवासी विलो शर्मा की पत्नी लीलावती देवी और बेटे दीपक कुमार को आपसी विवाद के बाद चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लीलावती देवी के पीठ पर दो बार चाकू से हमला किया गया है। वहीं, बेटे के पेट में चाकू से हमला किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी पति की तलाश में छापेमारी

डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना घरेलू विवाद का परिणाम है। इधर, घटना के बाद भागलपुर के जीरोमाइल स्थित निजी अस्पताल अन्य परिजन भी पहुंचे जहां, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....