नवगछिया में बुधवार शाम, गौशाला रोड पर एक चाय की दुकान पर दो पक्षों के बीच एक गंभीर मारपीट हुई। यह झगड़ा एक निजी विवाद से शुरू हुआ और आधे घंटे तक चला। इस दौरान एक युवक, विशाल कुमार, को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 210
इस घटना में लगभग दो दर्जन युवक शामिल थे, लेकिन कोई भी शांति बनाने की कोशिश नहीं की। मारपीट का यह मामला स्थानीय नशे के कारोबार से जुड़ सकता है, क्योंकि शाम होते ही नशे का सामान वहां खुलेआम बिकता है।
पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस हिंसा का संबंध नशे के कारोबार से है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
