खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी स्थित ससुराल में आग लगने से झुलसी महिला बीबी बेगम की सोमवार की अहले सुबह इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। इससे आक्रोशित महिला के मायके वालों ने शव लेकर नवगछिया एसपी कार्यालय पहुंचे गये और ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। .

महिला के नवगछिया के महदत्तपुर स्थित मायके के लोगों एवं सरपंच संतोष भगत, समाजसेवी राजेंद्र यादव ने बताया कि तीन जुलाई को महिला झुलस गयी थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गयी है। साथ ही कहा कि पति के गलत कार्यों का विरोध करने के कारण उसे साथ ऐसा किया गया है। साथ ही दहेज की मांग को लेकर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर उसे जलाने का आरोप लगाया। कहा कि वह 80 प्रतिशत झुलस गई थी।

महिला के द्वारा इलाज के दौरान दिए गए बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें पति मो. सनोवर, भैसुर मनोवर, गोतनी माजो खातून समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। इसमें पति को छोड़कर अन्य किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसपी से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एसपी निधि रानी के साकारात्मक आश्वासन के बाद सभी लोग शव लेकर घर हुए।.

मालूम हो कि महिला की 13 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वहीं एसपी ने बताया कि नामजद आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने की अभी तक पुष्टि नहीं *हो पाई है। अनुसंधान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। सभी आरोपी अपना अलग-अलग घर बनाकर रहते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *