नवगछिया| नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बुधवार को खरीक के प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षिका अनुपस्थित पाई गई। प्रधानाध्यापक कुमारी सिंधु प्रसाद ने बताया गया कि शिक्षिका निशा कुमारी अकस्मिक अवकाश में है। जबकि विद्यालय में अकस्मिक अवकाश का कोई आवेदन नहीं पाया गया। इस पर एसडीओ ने शिक्षिका को शोकॉज किया है।

वहीं स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका व सहायिका ड्रेस में नहीं थीं। इस पर एसडीओ ने सीडीपीओ को सेविका से स्पष्टीकरण करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

महादलित टोला के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां के काफी संख्या में लोगों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत है। परंतु उनके खाते में पेंशन राशि नहीं आ रही है। इस संदर्भ में उन्होंने खरीक बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *