खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी में बीती रात माले नेता जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के चाचा भरत यादव के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें बगड़ी के सोचो यादव अलखी यादव, सालों यादव, विभाष यादव सुनील यादव रंजन यादव छोटे यादव अंकेश यादव रॉकेट यादव सेकेट यादव समेत 10 लोगों को गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने बताया है कि सभी आरोपित एकजुट होकर रात्रि में गुमटी के दुकान पर आया. उस समय जवाहर दुकान पर बैठकर हिसाब कर रहा था.उ स समय गुमटी पर माले नेता जवाहर यादव की बड़ी बेटी पुष्पम कुमारी मौजूद थी.

पुष्पम पिता को हिसाब मिलान कराने में मदद कर रही थी. उसी समय सभी नामजद अपराधियों ने एकजुट होकर माले नेता जवाहर यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गोली लगते हैं जवाहर गुमटी के दाई और गिर गया बेटी के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए तो देखा कि जवाहर खून से लथपथ था कुछ ही देर में जवाहर शांत करने लगा था इलाज के दौरान मायागंज में कामरेड जवाहर की मौत हो गई. शनिवार को जब परिजनों ने कामरेड जवाहर यादव का शव लेकर गांव पहुंचा तो गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. छोटे-छोटे बच्चों और बूढ़े पिता और मां के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. घटना का कारण भूमि विवाद और आपसी रंजिश बताया जा रहा है

मृतक का पिता नरेश यादव ने बताया कि उसने तेलगी के किसान से 2 बीघा जमीन 5 साल पूर्व खरीद किया. जो घर से सटा हुआ है. उस जमीन पर छोटे यादव पिता योगी यादव समेत अन्य नामजद अभियुक्तों की गिद्ध दृष्टि लगी हुई है. कई बार अमीन लाकर जमीन की पैमाइश करवाई. तकरीबन ढाई कट्ठा जमीन आरोपितों ने कब्जा कर लिया है.बजमीन मुक्त करने के लिए कई बार कहा लेकिन ये लोग मनबढू और अपराधी किस्म के हैं.जमीन मुक्त नहीं किया. आखिरकार सभी दरिंदे अपराधियों ने मिलकर मेरे लाडले बेटे जवाहर यादव की हत्या कर दी.जवाहर मेरे परिवार का कमाऊ लड़का था. उसी पर पूरा परिवार टिका हुआ था.खेती-बाड़ी के साथ साथ गांव में ही बीते जनवरी माह में एक गुमटी लगाया और उसमें जरूरत की समान बिक्री कर गुजारा चल रहा था. यह पड़ोसियों को नहीं भाया और रंजिश में मेरे बेटे की हत्या कर दी.

आंगनबाड़ी केंद्र की बहाल सेविका का चयन रद्द होने से अपराधियों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

घटना का एक पक्ष आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर भी बताया जा रहा है.दबे स्वर में कहा जा रहा है कि सूचक के परिवार की विधवा महिला का चयन सेविका पद के लिए होना था लेकिन गलत तरीके से आरोपित साकेत की पत्नी सुलेखा देवी का चयन हो गया. सूचक ने इस संदर्भ में आवेदन देकर बीते 11 फरवरी को आईसीडीएस के निर्देश पर चयन प्रक्रिया को रद्द करवा दिया.जिस से बौखलाए साकेत यादव और उसके गुर्गो छोटू यादव पिता योगी यादव समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर माले नेता जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. छोटू के द्वारा चलाई गोली ने जवाहर की जान ले ली गोली सर में लगी और कुछ ही देर के बाद स्थल पर ही जवाहर शांत पड़ चुका था पुलि परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था. जवाहर अपने पीछे दो बेटी पुष्पम 8 वर्ष गुड्डू कुमारी 7 वर्ष और दो पुत्र प्रिंस 5 वर्ष और ज्वाला 4 वर्ष पत्नी रानी देवी मां कौशल्या देवी वृद्ध पिता नरेश यादव सास और भाई अपने पीछे छोड़ गया घटना से परिवार का बुरा हाल है पत्नी रानी देवी मां कौशल्या देवी गश खाकर जमीन पर पड़ी हुई है लोग ढांढस बंधा रहे और सुना दे रहे छोटे-छोटे बच्चों के चीत्कार को सुनकर पूरा गांव गमगीन है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग31 को किया जाम

लाश का अंतिम संस्कार करने जब ग्रामीण बगड़ी गांव से निकले तो सभी आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बगड़ी चौक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बीचोबीच लाश को रखकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर माले नेतागण और अन्य कामरेड मौके पर पहुंचकर सड़क पर बैठकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की. तकरीबन 2:30 बजे से 5:00 बजे तक जाम रहा. तकरीबन ढाई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.वाहनों का परिचालन तकरीबन ढाई घंटे तक पूर्ण रूप से ठप्प रहा. जाम की सूचना मिलने पर मौके पर खरीक बिहपुर झंडापुर समेत विभिन्न थाने की पुलिस स्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाया पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के समझाने और मुआवजा देने का आश्वासन देने के बाद लोग जाम को हटाने को लेकर राजी हो गए. माले नेता हत्याकांड के संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दुबे देव कुमार ने कहा कि मृतक के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें 10 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *