नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को एनएच 31 नवगछिया बाजार में दिन भर जाम लगा रहा. जाम के कारण मैट्रिक के परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई परीक्षार्थी विलंब से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति दोपहर बाद तक बनी रही. जाम में भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल यादव भी घंटों फंसे रहे. पूर्व सांसद में बताया कि उन्हें पकड़ा गांव से नवगछिया बाजार की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए जबकि पकड़ा गांव से नवगछिया बाजार की दूरी 2 किलोमीटर भी नहीं है.

अनिल यादव ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर जाम को लेकर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले को संबंधित मंत्रालय में जा कर रखेंगे. उन्होंने कहा कि अगर वाहनों का परिचालन नियमतः हो तो लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन स्थानीय प्रशासन के पास जाम को लेकर कोई एक्शन प्लान नहीं है यही कारण है कि ट्रक चालक जब मन हो तब नो एंट्री में घुस जाते हैं. उन्होंने कहा की जाम की स्थिति इतनी भयावह है कि लोगों की जान तक चली जा रही है लेकिन फिर भी यहां के प्रशासनिक पदाधिकारी जाम के निदान के लिए किसी तरह की का ठोस पहल नहीं कर रहे हैं.

मैट्रिक की परीक्षा को लेकर नवगछिया पुलिस व प्रशासनिक स्तर से कुछ पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी लेकिन यह कार्रवाई पूरी तरह से जाम पर नियंत्रण पाने में विफल रहा. मैट्रिक की परीक्षा थी निशा, श्वेता, साधना सुबह 9:00 बजे जाम में फंसी थी. इन छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि कम से कम मैट्रिक की परीक्षा लेकर यहां के स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जाम ना लगे इसके लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि यहां के पदाधिकारियों में जाम को हटाने को लेकर किसी प्रकार की इच्छा शक्ति नहीं है. इधर आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि जाम को लेकर नवगछिया वासियों को अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी. नवगछिया के लिए जाम नासूर बन गया है. वे जल्द ही जाम की समस्या के निदान के लिए विधिवत रूप से संघर्ष की शुरुआत करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *