बिहपुर : मिल्की दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के शुरू होने वाले सात दिवसीय उर्स को लेकर उर्स इंतेजामिया कमेटी व सरकारी स्तर पर तैयारी जारी है। शनिवार को दाता के मजार परिसर स्थित सामुदायिक भवन बैठक हुई।

जिसकी अध्यक्षता कमेटी के नायब सदर मु. ईरफान आलम व संचालन पैक्स अध्यक्ष रबुल हसन ने किया। बैठक में एसडीओ उत्तम कुमार,एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत बीडीओ सत्यनाराण पंडित,सीओ लवकुश कुमार,इंसपेक्टर आलोक कुमार,थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर,आरपीएफ इंस्पेक्टर कैलाश मीणा,रेल थानाध्यक्ष सुदामा साह समेत कमेटी, जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व दोनों संप्रदाय के लोग शामिल हुए। यह उर्स 27 फरवरी से चार मार्च तक चलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *