बिहपुर में मिशन परिवार विकास अभियान 6 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए बीसीएम शमशाद आलम ने बताया कि इस अभियान के तहत पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, महिलाओं को कॉपर्टी एवं अंतरा का इंजेक्शन दिया जाएगा। वही पुरुष नसबंदी कराने पर लाभार्थियों को तीन हजार रुपये दिये जाएंगे। महिलाओं को प्रसव के सात दिन के अंदर तीन हजार एवं प्रसव के 42 दिन बाद दो हजार रुपया दिया जाएगा। बताया गया कि आशा द्वारा घर-घर कंडोम, मालाएं, इमरजेंसी पिल्स एवं छाया टैबलेट का वितरण किया जाएगा।

बिहपुर सीएचसी में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुरारी पोद्दार की अध्यक्षता में फलेरिया को लेकर प्रखंडस्तरीय बैठक की गयी। जिसमें बताया कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रखंड के हर घर में आशा कार्यकर्ताओं द्बारा दो साल के ऊपर सभी व्यक्ति को फलेरिया की मुफ्त दवा का वितरण किया जाएगा।

वहीं दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं बीमार व्यक्ति को इस दवा का सेवन नहीं करना है। बैठक में बीईओ नीतेश्वर पांडेय, सीडीपीओ संगीता कुमारी, डॉक्टर पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, डॉक्टर राहुल कुमार, केयर इंडिया के विजय कुमार एवं जीविका से अजय कुमार मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *