नवगछिया।  रंगरा ओपी के क्षेत्र में  मुखिया पति भवानीपुर निवासी कुमोदी यादव के भाई रिकेश उर्फ निकेश कुमार की हत्या मामले में रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त हैं।

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मसूदनपुर वैसी निवासी सुबोध मंडल और कहलगांव के मोहम्मदपुर निवासी पवन मंडल है। मालूम हो कि उक्त कांड में अभी भी मुख्य आरोपी शातिर अपराधी ब्रजेश यादव उर्फ छबला यादव फरार चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *