नवगछिया । नवगछिया में हत्या गोलीबारी सहित कई मामलों के फरारी कुख्यात ब्रजेश यादव को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। प्तार किया। ब्रजेश यादव भवानीपुर निवासी कुमौदी यादव के भाई और मुखिया गुड़िया देवी के देवर निकेत यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी  था।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि कुख्यात अपराधी ब्रजेश यादव के बारे में बताया कि भवानीपुर मुखिया के पति से आपसी रंजिश होने के कारण उसके भाई निकेत की हत्या की गई। एसपी ने बताया कि रितेश हत्याकांड में फरार होने के बाद ब्रजेश की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी की टीम गठन किया गया था जिसमें रंगरा पुलिस के सहयोग एवं डीआईओ की टीम ने खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना थाना क्षेत्र से ब्रजेश को गिरफ्तार किया।

दिनदहाड़े सुनील शर्मा को गलियों से छलनी किया :

ब्रजेश  यादव कई हत्या और हत्या के प्रयास का आरोपी है। आरोप है कि नागरह में वर्ष 2018 में दिनदहाडे सुनील शर्मा की हत्या बाजार से घर जाने के दौरान कर दी थी। इसके अलावे 13 दिसंबर 2022 को  नवगछिया थाना से सटे एक फोटोस्टेट की दुकान में मुखिया के देवर और बाहुबली कुमौदी यादव के भाई   निकेत यादव की हत्या कर दी थी। बीते साल 2022 मे व्यवहार न्यायालय परिसर में तुलसीपुर निवासी झाबो की हत्या करने के उद्देश्य से आया यह हुआ था। सूचना लीक होनेपर नवगछिया पुलिस ने उसे बचाया था। इसने वर्ष 2017 में नवगछिया थाना के गेट पर शाम के समय भवानीपुर निवासी डीलर रामचन्द्र साह की सरेआम हत्या कर हवा में पिस्टल लहराते हुए पुलिस लाइन होकर भाग गया था। हरनाचक साहू टोला में एक युवक की इसने सरेआम हत्या की थी। कुमौदी के भाई की हत्या के बाद इसने कुमौदी यादव की हत्या की साजिश रची थी। सूचना मिलने पर  मुखिया पति कुमौदी यादव घर से बाहर नही निकल रहा था।

कुमौदी यादव से इसके परिवार की ही पुरानी अदावत :

कुमौदी यादव और ब्रजेश के भाइयों के बीच विवाद में इसके छह भाइयों की हत्या हुई है। मुनिल यादव, नानकेशर यादव, लालू यादव  के अलावे एक ही दिन इसके दो भाइयों की हत्या हुई थी। भाइयों की हत्या के बाद से ही यह फरार था और मौका मिलते ही अपने भाइयों के खून का बदला लेने के लिये सामने आया ।

भवानीपुर में  था आतंक:

भवानीपुर सहित आसपास के इलाके में इसका आतंक था। इसने भवानीपुर के कई ब्रोकर और नौकरीपेशा लोगों से रंगदारी वसूली और आधुनिक हथियार खरीदेकर अपना एक गिरोह तैयार किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *