नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गयी जिनमें मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य की संवीक्षा कर प्रपत्र सात का प्रकाशन कर दिया गया। जिनमें मुखिया के बैकठपुर दुधैला पंचायत से रामभजु दास व भवानीपुर पंचायत से ममता कुमारी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया।


प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि मुखिया में कुल 97 नामांकन पत्र, सरपंच में 53 व पंचायत समिति सदस्य में कुल 84 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। मुखिया में दो नामांकन पत्र अस्वीकृत होने पर 95 उम्मीदवार रहे। सरपंच व पंचायत समिति सदस्य के सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *