नारायणपुर। जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने रायपुर से भोज खाकर लौटने के दौरान आशाटोल व रायपुर सीमा पर गोली चला दी। गोली मुखिया के गाड़ी के शीशे में लगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
मुखिया बाल-बाल बच गये। मुखिया ने इसकी सूचना भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह को दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और पूछताछ की। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ। थाना में मुखिया ने चार पांच अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। मुखिया को एसडीपीओ ने कहा कि अगर सुरक्षा लेना चाहते हैं तो एसपी साहब के यहां आवेदन देकर ले सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
