नवगछिया । रंगरा सहायक थाना अंतर्गत रंगरा गांव के दक्षिण टोला में मनोज मंडल की पत्नी शोभा देवी की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की गयी थी। गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिले।

यह बात विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि एक गरीब महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करना जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति का घर जला है और वही लोग अपने से अपनी गाड़ी में आग लगा लिया और लोगों को गलत तरीके से फंसा दिया है।

जिसकी पत्नी की हत्या हुई वह बेहोश था, वह कैसे आगजनी कर सकता है लेकिन पुलिस ने मृतक महिला के परिवार को ही केस में फंसा दिया है। विद्यायक ने कहा कि नवगछिया पुलिस सभी निर्दोष लोगों को केस से बाहर करें और महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी कर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *